फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teenage girl murdered by beheading, dead body found semi-nude

संशोधित : सिर कूंचकर किशोरी की हत्या, अर्द्धनग्न मिला शव

Fri, 29 Dec 2023 11:35 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl murdered by beheading, dead body found semi-nude
पड़ताल में जुटी पुलिस, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाईं
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना थाना इलाके के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसकी लाश घर के पास झाड़ियों में पड़ी मिली। किशोरी बृहस्पतिवार शाम से घर से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन जांच के लिए स्लाइड बनवाकर भेजी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गईं हैं। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

बबीना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं लग पाई। शुक्रवार सुबह फिर से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच घर से तकरीबन 100 मीटर दूर झाड़ियों में एक गड्ढे में खून से लथपथ किशोरी की अर्द्धनग्न लाश मिली। उसके कपड़े 10 फीट दूर पड़े हुए थे। किशोरी के सिर पर गहरा घाव था। इसके चलते पत्थर से सिर कूंचकर हत्या का अनुमान जताया जा रहा है। इसके अलावा शरीर पर भी चोट के निशान थे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर पूरा गांव इकट्ठा हो गया। एसएसपी राजेश एस और एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। देर शाम दो डॉक्टरों के पैनल ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया। बबीना पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि किशोरी पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। वह कक्षा पांचवीं तक पढ़ी। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह बबीना थाना इलाके में एक किशोरी की अर्द्धनग्न अवस्था में लाश मिली है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजेश एस, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed