फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teen talak to wife on phone after one year of marriage

शादी के एक साल बाद पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक

Sun, 01 Sep 2019 08:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Teen talak to wife on phone after one year of marriage
शादी के एक साल बाद पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन

गुरसराय (झांसी)। शादी के एक साल बाद तीन लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर पति ने फोन पर ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके साथ ही फोन पर ही गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर लड़की ने सारी बात अपने घरवालों को बताई। इसके बाद थाने में लड़की ने पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर एक साथ तीन तलाक देने, गालीगलौज और दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

थाना क्षेत्र के पश्चिमी कटरा एरच रोड निवासी हुमा परवीन की शादी सन 2018 में प्रेम नगर झांसी निवासी आमिद खां से हुई थी। वह बाइक का मिस्त्री है। शादी के बाद लड़की 29 दिन ही अपने ससुराल में रही। पति और ससुरालवालों ने दहेज में तीन लाख रुपये मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे तो वह अपने मायके आ गई। उसके बाद से वह ससुराल नहीं गई। लड़की ने बताया कि हमारे पिता अनवर खां की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए पति और ससुरालवालों को बताया भी कि वह उनकी मांग पूरी नहीं कर सकते हैं। इसके बाद भी वह लोग नहीं माने। पति अक्सर फोन पर धमका था। गत दिनों पति ने फोन किया। उससे लड़की ने उसकी मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इससे नाराज होकर उसने तीन तलाक दे दिया। कानूनी कार्रवाई की बात कहने पर उसने गालीगलौज और धमकी भी दी। इस पर उसने सारी बात अपने पिता को बताई। इसके बाद पिता उसे थाने ले गए। थाने में लड़की ने पति आमिद खां, ससुर इश्तियाक खां, सास हुस्ना बेगम, चचिया ससुर जाकिर खां के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed