फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teeka short onspot rejistration start

टीके का टोटा : 45 से ज्यादा उम्र वालों के सुबह नहीं हो पाए ऑनस्पॉट पंजीकरण

Sun, 04 Jul 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teeka short onspot rejistration start
झांसी। जिले में टीके का टोटा होने की वजह से वैक्सीनेशन सेंटरों पर 45 से अधिक उम्र वालों के सुबह ऑनस्पॉट पंजीकरण नहीं हुए। उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही टीका लगवाने की बात कहते हुए सेंटरों से लौटा दिया गया। हालांकि, दोपहर तीन बजे के बाद जिन केंद्रों पर वैक्सीन बची थी, वहां तुरंत रजिस्ट्रेशन खोल दिया गया। दिनभर में 4639 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

झांसी में शनिवार की सुबह लखनऊ से भेजी गई 11300 कोवीशील्ड की डोज आ गईं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन भेज दीं। समय से टीकाकरण की शुरूआत हो गई। हालांकि, वैक्सीन की कमी के चलते 45 से ज्यादा उम्र वालों को ऑनस्पॉट पंजीकरण की सुविधा नहीं मिली। जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराया था, उन्हें ही टीका लगवाया गया। बाकी लोगों को स्टाफ ने पंजीकरण कराने के बाद निर्धारित तिथि पर टीका लगवाने के लिए आने को कहा। चूंकि, स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर तीन बजे के बचे वैक्सीन बचने पर 18 से अधिक उम्र वालों के लिए ऑनस्पॉट पंजीकरण की सुविधा दे रखी है। इसलिए जो लोग तीन बजे के आसपास पहुंचे, उनका ही केंद्र पर तत्काल पंजीकरण कर टीका लगाया जा सका। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि दिनभर हुए टीकाकरण के दौरान 3144 कोवीशील्ड और 1495 कोवैक्सीन की डोज लोगों को लगाई गईं। इन वैक्सीनों की पहली और दूसरी डोज दोनों लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed