{"_id":"66284b72d5b8beda9b06a525","slug":"technical-assistant-was-demanding-bribe-for-connecting-electricity-connection-arrested-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-302839-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए तकनीकी सहायक मांग रहा था घूस, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए तकनीकी सहायक मांग रहा था घूस, गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एंटी करप्शन की टीम ने बिजली विभाग में तैनात तकनीकी सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी कर्मचारी बिजली का कनेक्शन जोड़ने की एवज में सात हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। मंगलवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
बिजली चोरी के आरोप में बड़ागांव गेट अंदर रहने वाले संजीव राय के घर का बिजली कनेक्शन कट गया था। संजीव ने 1.82 लाख रुपये राजस्व जमा कर दिया। इसके बाद बिजली कनेक्शन फिर से जुड़वाने के लिए वह खालसा फीडर पहुंचे। जेई राजकुमार ने उसे तकनीकी सहायक (टीजी टू) ललित कुमार के पास भेज दिया। ललित ने कनेक्शन फिर से करवाने के लिए घूस के रूप में सात हजार रुपये मांगे। दोनों के बीच पांच हजार रुपये के लेनदेन की बात तय हुई लेकिन, संजीव ने एंटी करप्शन थाने में जाकर रिश्वत मांगने की शिकायत कर दी। प्रभारी राजेश कुमार यादव की अगुवाई में गठित टीम ने ट्रैप बिछाया। मंगलवार दोपहर टीम ने संजीव को पांच हजार रुपये के साथ भेजा। फीडर के बाहर जैसे ही संजीव ने ललित को पांच हजार के नोट थमाए टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। हाथ धुलवाने पर उसके हाथ से रंग छूटा। ललित को गिरफ्तार करके उसे सीपरी बाजार थाने लाया गया। यहां लिखा-पढ़ी के बाद आरोपी कर्मचारी को जेल भेज दिया गया।