फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teachers will protest in all districts on 25th, bike rally on 9th August

Jhansi News: 25 को सभी जिलों में प्रदर्शन करेंगे शिक्षक, नौ अगस्त को बाइक रैली

Fri, 19 Jul 2024 05:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers will protest in all districts on 25th, bike rally on 9th August
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पूर्व शिक्षक विधायक और उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए 25 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा। नौ अगस्त को प्रत्येक जिले में बाइक रैली निकाली जाएगी।
पत्रकारों में पूर्व एमएलसी ने आरोप लयया कि प्रदेश के शिक्षा विभाग के कार्यालय भ्रष्टाचार के डूबे हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित शिक्षक हैं। स्थिति यह है कि शिक्षकों को चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान जैसे हितलाभ भी नहीं मिल पा रहे हैं। दिव्यांग और प्रोत्साहन भत्ता तक बंद कर दिया गया है। शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की कई धाराओं को समाप्त कर दिया गया है। धाराओं को वापस लाने के लिए अब संघ सड़क पर संघर्ष करेगा। शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर लखनऊ में बड़े प्रदर्शन की तैयारी है।पुरानी पेंशन बहाली न होने तक लगातार संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी के मुद्दे पर सरकार बैकफुट पर आ गई है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले पूर्व एमएलसी ने महानगर के पांच इंटर कॉलेजों का भ्रमण कर शिक्षकों की समस्याएं जानीं। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान सामने आया कि कस्तूरबा इंटर कॉलेज में प्रबंधन की मनमानी की वजह से शिक्षिकाओं को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। यह मुद्दा शिक्षाधिकारियों के समक्ष रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed