फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teachers staged a sit-in for other demands including old pension

पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

Fri, 01 Oct 2021 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Teachers staged a sit-in for other demands including old pension
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के झांसी व चित्रकूट मंडल के सदस्य शिक्षकों ने शिक्षक विधायक सुरेश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य 18 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षा भवन परिसर में धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपा।
विज्ञापन

धरने में शिक्षक विधायक ने कहा कि सरकार शिक्षकों को बोझ समझ रही है। सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है। अन्य वक्ताओं ने सरकार की चाल, चरित्र और चिंतन पर आक्रोश व्यक्त किया तथा शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर शिक्षकों ने जेडी एवं उप शिक्षा निदेशक को ज्ञापन दिया। इसमें मांग की गई कि माध्यमिक कालेजों को पूर्व में निर्धारित समय की तरह खोला जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए, शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाए, वित्त विहीन माध्यमिक कालेजों में कार्यरत शिक्षकों को भी समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। शिक्षकों की स्थानांतरण नीति को सरल किया जाए। धरना अवसर पर झांसी मंडलीय अध्यक्ष नरेंद्र पस्तोर, मंत्री मिलन किशोर गुप्ता, चित्रकूट मंडल अध्यक्ष रण विजय सिंह, मंत्री मिथलेश पांडेय, झांसी जिलाध्यक्ष जगमोहन समेले, मंत्री प्रवीण चंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष महोबा वीरेंद्र कुमार यादव, मंत्री जय प्रकाश गुप्त, हमीरपुर जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, मंत्री राज किशोर शुक्ला, ललितपुर जिला मंत्री सत्येंद्र सिंघई, चित्रकूट जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, मंत्री सूर्यभान सिंह, केके बाजपेयी, राजेंद्र सिंह सेंगर, राजेंद्र पटसारिया, चंद्रभान सिंह यादव, जितेंद्र सैनी, दिनेश प्रधान, सुधीर शर्मा, राम लोचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed