फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teachers should get computer training, Citizen's Charter should be implemented

शिक्षकों को कंप्यूटर प्रशिक्षण मिले, लागू हो सिटीजन चार्टर

Wed, 08 Sep 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers should get computer training, Citizen's Charter should be implemented
झांसी। विभिन्न शिक्षक संगठनों ने बीएसए को ज्ञापन देकर मांग की कि शिक्षकों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही सिटीजन चार्टर लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने तमाम समस्याओं के निराकरण को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। कहा कि शिक्षकों को बिना टैबलेट, लैपटॉप दिए, शिक्षकों को बिना कंप्यूटर प्रशिक्षण दिए विभाग सभी कार्य और डाटा फीडिंग ऑनलाइन करा रहा है। काम न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है। संगठन इसके विरोध में है। मानव संपदा वेबसाइट और पोर्टल समय-समय पर ठीक से काम नहीं करता है। ऐसे में आकस्मिक अवकाश सिर्फ ऑनलाइन ही मान्य करना उचित नहीं है। कोविड से मृत शिक्षकों के परिजनों, आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति, पारिवारिक पेंशन अब तक नहीं मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालयों में जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए निर्धारित समय अवधि शाम पांच बजे तक कार्यालय में नहीं बैठते हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव तिवारी, संजीव रावत, दीपक बिरथरे, हेमंत खरे, शैलेंद्र शर्मा, जितेंद्र पटेल, मृत्युंजय चतुर्वेदी, अभिषेक खरे, प्रदीप चौरसिया, मनोज विश्वकर्मा मौजूद रहे।
वहीं, शिक्षा भवन में प्राथमिक शिक्षक संघ और बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान भावी नीतियों पर चर्चा हुई। साथ ही सदस्यता अभियान के बार में जानकारी दी गई। समस्याओं को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा गया। बताया कि सिटीजन चार्टर को अभी तक लागू नहीं किया गया। ब्लॉक कार्यालय पर शिकायत रजिस्टर न बनने और लिपिकों के समय अनुरूप न बैठने से शिक्षकों के कार्यों में असुविधा की जानकारी दी गई। शिक्षकों के चयन वेतनमान की पत्रावलियां व अवशेष देयक सामूहिक रूप से बनाया जाए। एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों के प्रान नंबर आवंटन के लिए जल्द कैंप लगाने की मांग की। मऊरानीपुर ब्लॉक में लिपिक द्वारा अनियमित रूप से की गई जीपीएफ कटौती की शिकायत की। सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति न होने पर भारी आक्रोश जताया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित, मंत्री चौधरी धर्मेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष चरण सिंह पटेल, शिवकुमार पाराशर, मृत्युंजय सिंह, देवेश शर्मा, अनिरुद्ध रावत, गोविंद निरंजन, अविनाश गोस्वामी, भारत भूषण राय मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के मंडल अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्रा व जिला संयोजक संजय कुमार शर्मा ने बताया कि झांसी के माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार को शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रीष्मकाल में विद्यालय का समय चार घंटे पैंतीस मिनट और शीतकाल में पांच घंटे बीस मिनट का प्रावधान के विरोध में 29 अगस्त को लखनऊ में हुई बैठक के क्रम में ये फैसला लिया गया है। इसी तरह, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने की बैठक शिक्षा भवन परिसर में हुई। शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए बीएसए को ज्ञान दिया गया। इसमें पदोन्नति के लिए ब्लॉकों से सूची बनवाना, चयन वेतनमान का निस्तारण, एरियर, वेतन, बोनस, पुरस्कार वितरण के मानक तय करना आदि शामिल रहा। इस दौरान मुकेश कुमार सेन, मनीष नारायण अग्रवाल, नीलेश गुप्ता, जनक सिंह चौहान, विनोद कुमार त्रिाठी, सत्यपाल सिंह, अरविंद निरंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed