फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teacher sangathan on the road

गोपनीय आख्या के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक संगठन

Fri, 05 Feb 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Teacher sangathan on the road
जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे उत्तर प्रदे्शीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यक?
झांसी। शिक्षकों की गोपनीय आख्या को लेकर शिक्षक संगठनों में आक्रोश पनप रहा है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शासन के आदेश को लेकर विरोध किया। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा भवन से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही, डीएम को मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने कहा कि कायाकल्प के तहत हो रहे कार्यों को शिक्षकों के अंक निर्धारण से जोड़ना उत्पीड़न करना है। वार्षिक गोपनीय आख्या पठन-पाठन के विपरीत और असमंजस उत्पन्न करने वाली है। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। इसके साथ ही, 20 सूत्रीय मांगों को ज्ञापन में सम्मिलित किया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, जनपद के अन्दर स्थानान्तरण एवं पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया बहाल करने, संसाधन उपलब्ध कराए बगैर ऑनलाइन कार्य में शिक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई आदेश करने, कैश लेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, मृतक आश्रितों को चतुर्थ श्रेणी के स्थान पर लिपिक पद पर नियुक्त करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने, बेसिक शिक्षा परिषद में एनजीओ का दखल बंद करने और नवनियुक्त शिक्षकों के दो प्रमाण पत्रों के सत्यापन पर शीघ्र वेतन भुगतान करने एवं पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। इस दौरान ज़िलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित, मंत्री चौधरी धर्मेंद्र सिंह, देवेश शर्मा, मोहम्मद अफ जल, रजनी साहू, राजीव आर्य, पुष्पा सिंह, उमेश बबेले, प्रवक्ता अब्दुल नोमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, संयुक्त मंत्री शिवकुमार पाराशर, कोषाध्यक्ष चरण सिंह पटेल, देवी प्रसाद, अरुण निरंजन, मृत्युञ्जय सिंह, अनिरुद्ध रावत, प्रियवंदा मिश्रा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने भी सौंपा ज्ञापन
झांसी। बेसिक शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलाध्यक्ष रसकेंद्र गौतम के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेसिक शिक्षकों की न्यायोचित मांगें सरकार व शासन के स्तर पर लंबित हैं। महानिदेशक स्कूली शिक्षा द्वारा जारी किया गया आदेश नियम विरुद्ध है। इस मौके पर महेश साह्रू, प्रदीप कुशवाहा, विपिन त्रिपाठी, राजीव पाठक, सुनील गुप्ता, अजय देवलिया, रंजीत यादव, पवन देव त्रिपाठी, हिमांशु अवस्थी, हरगोविंद यादव, अजय पटेल, अरुण पटेरिया, आशुतोष पांडेय, रामकिशोर यादव, नीरज चाउदा, पवन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed