फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   teacher

दूरदर्शन और यूटयूब चैनल पर झांसी के शिक्षक पढ़ाते नजर आएंगे

Sat, 30 May 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
teacher
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
झांसी। दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के यूटयूब चैनल पर जल्द ही झांसी के शिक्षक भी पढ़ाते नजर आएंगे। शिक्षा विभाग के कंट्रोल रूम में शिक्षाधिकारियों एवं मंडल की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने वीडियो की क्वालिटी, प्रस्तुतिकरण, शिक्षण पद्धति आदि को गहराई से जांचा। अभी तक जिले से दो तथा मंडल स्तर पर पांच वीडियो प्रसारण के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही और भी वीडियो भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों को इन दिनों ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। इसके साथ ही दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर भी विषय विशेषज्ञ शिक्षक पढ़ाते नजर आ रहे हैं। झांसी से भी अनुभवी शिक्षकों से वीडियो मांगी गई थीं। इसीक्रम में झांसी एवं चित्रकूट मंडल से कई वरिष्ठ शिक्षकों ने अपने विषय को रोचक तरीके से पढ़ाने की वीडियो विभाग को भेजी है। इन वीडियो क ा परीक्षण व उनकी गुणवत्ता को डीडीआर मंशाराम पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य जीआईसी प्राचार्य पीके मौर्य, सूरज प्रसाद इंटर कालेज की प्राचार्या रूपवती खोइया, राजकीय हाईस्कूल चकारा के प्राचार्य राजेश गौतमी व राजकीय हाईस्कूल भोजला की प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह ने देखा। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि झांसी से 15 वीडियो आईं। इनमें से दो वीडियो भेजी जा चुकी हैं। शेष अन्य का परीक्षण कर भेजी जा रही हैं। अन्य शिक्षकों से भी वीडियो मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed