फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teacher abused employee, BSA wrote letter to Nawabad police station incharge

Jhansi News: शिक्षक ने कर्मचारी से की गाली-गलौज, बीएसए ने नवाबाद थाना प्रभारी को लिखा पत्र

Wed, 22 Jan 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Teacher abused employee, BSA wrote letter to Nawabad police station incharge

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बीएसए कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी ने शिक्षक पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में बीएसए ने भी नवाबाद थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है।




बीएसए कार्यालय में तैनात कमरुद्दीन खान ने नवाबाद थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि बीएसए ने कार्यालय आने वाले लोगों का विवरण पंजिका में अंकित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को दोपहर तीन बजे कार्यालय में अंकन का कार्य कर रहा था। तभी एक सहायक अध्यापक आए। पंजिका में विवरण अंकित करने के लिए कहने पर शिक्षक गाली-गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए पंजिका छीनने का प्रयास किया। कार्यालय में मौजूदा स्टाफ ने बीच बचाव किया। वहीं, बीएसए विपुल शिव सागर ने भी नवाबाद थानाध्यक्ष को पत्र लिखा। कहा कि कार्यालय स्टाफ की ओर से शिकायत की पुष्टि की गई है। ऐसे में शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed