फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tayyari puri, fir bhi kamiyan chhuti

तैयारी थी पूरी, फिर भी छूटीं जगह-जगह कमियां

Sat, 09 Mar 2019 01:47 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 09 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
tayyari puri, fir bhi kamiyan chhuti
gm inspection - फोटो : amarujala

विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। स्टेशन पर उनके निरीक्षण को चार दिन से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उन्होंनेे अपने 35 मिनट के निरीक्षण में कई कमियां गिना डालीं। कर्मचारी व अधिकारियों से पूछताछ की। सही जवाब न मिलने पर फटकार लगाई।
उन्होंने निरीक्षण की शुरूआत आरपीएफ थाने से की। यहां पर चेन पुलिंग के आंकड़ों को देखा। साथ ही चेन पुलिंग को लेकर हो रहे सुधारों के बारे में कमांडेंट सारिक मोहन से जानकारी ली। पूछताछ कार्यालय पटल पर एक खिड़की दिव्यांग यात्रियों का ध्यान रखकर बनाने को कहा। वीआईपी रूम में बुंदेलखंड के चर्चित स्थानों के चित्र लगाने के निर्देश दिए।  एसी महिला वेटिंग रूम के उपस्थिति रजिस्टर देखा। वेटिंग रूम में सुविधाओं का जायजा लिया। नवीन टिकट चेकिंग लॉबी में मुख्य टिकट निरीक्षक एसके सोनकर से कामों के बारे में पूछा, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर जीएम ने कहा कि जब रेलवे वक्त पर तनख्वाह दे रही है तो आपको अपने कार्य की जानकारी तो होनी ही चाहिए। बाद में लॉबी इंचार्ज से ट्रेनों में चलने वाले टीटीई की ड्यूटी के बारे में पूछताछ की। साथ ही कक्ष में एक स्क्रीन लगाकर ड्यूटी प्रदर्शित करने को कहा। नौ मार्च को ट्रेन पर जाने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी को देखा। लिखावट साफ न होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

टिकट चेकिंग लॉबी के बाहर दो खाली ठेला रखे मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही जुर्माना लगाने को कहा। स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के पास बने महिला और पुरुष सामान्य यात्री प्रतीक्षालय में ताले लटके थे और बाहर बोर्ड दोनों के लगे थे। इस पर जीएम ने बेहद नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर यहां निर्माण कार्य चल रहा है तो बाहर लगे बोर्ड को क्यों नहीं हटाया गया? उसकी जगह निर्माण चल रहा क्यों नहीं लिखा गया? सामान्य यात्रियों के बैठने के लिए दूसरी जगह वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई। बुकिंग हॉल के बाहर नाली पर बेतरतीब टाइल्स पर लगे होने पर भी इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। बुकिंग कार्यालय में रखा डस्टबिन कूड़े से भरा था, इस पर भी वह नाराज हुए।  आरपीएफ खुफिया शाखा के बगल में सरकारी कमरे में ठेकेदार का सामान रखा मिलने पर भी नाराजगी जताई। प्लेटफार्म सात पर एक गटर के ऊपर पत्थर रख दिया गया। इससे वह जगह ऊंची हो गई। इस पर उन्होंने कहा कि यहां से रात में निकलने वाला हर व्यक्ति टकराकर गिरता होगा। इस तरह का काम इंजीनियरिंग विभाग कैसे कर सकता है? इससे पूर्व जीएम को आरपीएफ थाना परिसर में  सलामी दी गई। इस मौके पर डीआरएम एके मिश्रा, एडीआरएम संजय सिंह नेगी, डीसीएम नीरज भटनागर, स्टेशन प्रबंधक अनुपम सक्सेना व अन्य ब्रांचों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच ट्रेनें एक वक्त पर कैसे आ रहीं?
रेलवे स्टेशन के मुख्य हॉल में जीएम राजीव चौधरी से यात्री नाथूराम ओझा ने सवाल किया कि पूछताछ कार्यालय के बाहर लगी समय सारिणी में निजामुद्दीन की तरफ जाने वाली पांच ट्रेनों के झांसी आगमन का एक ही वक्त दिखाया गया है, क्या ऐसा संभव  है। इसमें रविवार को आने वाली 12433 राजधानी एक्सप्रेस, प्रतिदिन चलने वाली 12611 गरीब रथ, सोमवार और गुरुवार को आने वाली 12437 राजधानी एक्सप्रेस, रविवार को आने वाली 12441 राजधानी एक्सप्रेस और बृहस्पतिवार को आने वाली 22109 एसी एक्सप्रेस का आगमन सुबह 5.26 बजे दिखाया गया है। इस पर जीएम ने कहा कि ऐसा संभव है।



बीस रुपये में दी पानी की बोतल
मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य केके खरे ने शिकायत की है कि उनको उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पानी की बोतल 15 की जगह 20 रुपये में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed