{"_id":"60bb84888ebc3e01810c4cca","slug":"taxi-robbed-after-killing-the-driver-stir-in-area-due-to-found-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: चालक की हत्या कर लूट ले गए टैक्सी, शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: चालक की हत्या कर लूट ले गए टैक्सी, शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप
Sat, 05 Jun 2021 07:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 05 Jun 2021 07:34 PM IST
सार
पुलिस की पड़ताल में समाने आया है कि ये टैक्सी चालक नोएडा के फेज 3 का निवासी हरवंस है, जिसके पास स्विफ्ट डिजायर गाड़ी थी, जो उसने ओला कंपनी से संबद्ध कर रखी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के बबीना थाना इलाके में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक टैक्सी चालक का शव पड़ा हुआ मिला है। बदमाशों ने चालक की हत्या कर टैक्सी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस की पड़ताल में समाने आया है कि ये टैक्सी चालक नोएडा के फेज 3 का निवासी हरवंस है, जिसके पास स्विफ्ट डिजायर गाड़ी थी, जो उसने ओला कंपनी से संबद्ध कर रखी थी।
विज्ञापन
25 मई को गाड़ी बुक कराई गई थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। 29 मई को गौतमबुद्ध नगर में चालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते रोज चालक का शव बबीना थाना इलाके में मिला। माना जा रहा है कि बदमाशों ने पहले टैक्सी बुक कराई और फिर चालक की हत्या कर टैक्सी लूटकर नौ दो ग्यारह हो गए।
विज्ञापन