{"_id":"6935e66cb249a144db030bac","slug":"task-force-raids-sand-ghat-in-kukargaon-jhansi-news-c-11-jhs1019-695562-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कुकरगांव में बालू घाट पर टास्क फोर्स ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कुकरगांव में बालू घाट पर टास्क फोर्स ने मारा छापा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टहरौली/झांसी। अवैध खनन की शिकायत पर रविवार को कुकरगांव स्थित बालू घाट पर टास्क फोर्स ने छापे की कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां प्रतिबंधित मशीनों से बालू खनन होता पाया गया। टीम ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। अब खननकर्ता के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
बालू घाटों पर अवैध खनन की शिकायतें आ रही थीं। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने इसकी जांच के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। इसमें खनिज विभाग के साथ पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को नामित किया गया है।
टीम ने रविवार शाम करीब 4 बजे कुकरगांव स्थित बालू घाट पर छापे की कार्रवाई की। टीम को देखकर कारोबारी इधर-उधर हो गए और वाहनों में भगदड़ मच गई। टीम ने पाया कि एलएंडटी मशीनों से ट्रकों में मौरंग भरवाई जा रही थी।
विज्ञापन
टीम ने पट्टे का सीमांकन न होने, सुरक्षा मानकों का अनुपालन न होने और सीसीटीवी कैमरे न लगे होने पर घाट संचालक पर नाराजगी व्यक्त की। टीम में क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार राय, तहसीलदार ज्ञानप्रकाश, नायब तहसीलदार रहीम खान व खनिज विभाग के सर्वेयर संतोष पाल शामिल रहे।