फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Taps stolen, fountains uprooted in Bijauli lake built at a cost of eight crores

Jhansi News: आठ करोड़ से बनी बिजौली झील में टोंटियां चोरी, फव्वारे उखाड़े

Wed, 02 Apr 2025 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Taps stolen, fountains uprooted in Bijauli lake built at a cost of eight crores

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। आठ करोड़ से बनकर तैयार हुई बिजौली झील में कई नलों की टोंटियां चोरी हो गई हैं। इसके अलावा, शरारती तत्वों ने कई फव्वारे भी उखाड़ दिए हैं। नगर निगम ने पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अमृत सरोवर महोत्सव के तहत झील के सुंदरीकरण का काम कराया था। हालांकि, अब एक फर्म को झील के संचालन का ठेका मिल गया है। जल्द ही झील में रौनक होने की उम्मीद है।



बिजौली में बड़ी माता मंदिर के पास करीब 15 एकड़ में फैली यह झील प्राकृतिक तौर पर काफी खूबसूरत है। यहां बारहों महीने पानी भरा रहता है, लेकिन रखरखाव एवं देखरेख न होने से आसपास अवैध निर्माण समेत गंदगी फैली रहती थी। 19 नवंबर 2022 को झील की तस्वीर बदलने का काम शुरू हुआ। 8.93 करोड़ रुपये से झील बनकर तैयार हुई। झील के आसपास लैंड स्केपिंग करने के साथ ही पेयजल से लेकर बैठने तक की व्यवस्था की गई है। यहां की गढ़ी को रोशन करने के लिए फसाड लाइटें और रात के समय झील को जगमग करने के लिए भी लाइटें लगाई गईं। पिछले साल काम पूरा हो गया था। उसके बाद नगर निगम ने कई बार झील के संचालन के लिए टेंडर निकाला मगर किन्हीं कारणों ठेका नहीं उठ सका।
विज्ञापन


इसी बीच, झील में लगी नलों की टोंटियां भी चोरी हो गई हैं। वहीं, फव्वारा के पाइप आदि भी चोरी कर लिए गए हैं। शरारती तत्वों ने कई जगहों पर तोड़फोड़ भी की है। इस मामले में नगर आयुक्त सत्य प्रकाश का कहना है कि हाल ही में निकाली गई निविदा में एक फर्म को झील के संचालन की जिम्मेदारी मिल गई है। यहां पर पर्यटकों के मद्देनजर कई तरह की गतिविधियां भी शुरू होंगी। जल्द ही पर्यटन के प्रमुख केंद्रों में ये झील शामिल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed