फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Taps lying dry...women are fetching water from a kilometer away

Jhansi News: सूखे पड़े नल... महिलाएं एक किमी दूर से भरकर ला रहीं जल

Wed, 13 Mar 2024 02:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 13 Mar 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Taps lying dry...women are fetching water from a kilometer away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के हर घर में पानी पहुंचाने के लिए हर घर जल योजना चला रही है, लेकिन महानगर में एक इलाका ऐसा भी है जहां के लोगों को जल नसीब नहीं हो पा रहा है। शहर के वार्ड नंबर 21 करारी में पाइपलाइन डली है, लेकिन नल से जल गायब है। आलम यह है कि महिलाएं आज भी सिर पर कलश और मटके रखकर एक किमी दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाती हैं। यहां न तो सड़कें बनी हैं और न ही सफाई हाेती है। इसके चलते लोग परेशान हैं।
महानगर से सटे करारी इलाके को नगर निगम सीमा में शामिल हुए दो दशक से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन यहां आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। पाइपलाइन डलने के बाद घरों में नलों के कनेक्शन हो चुके हैं, लेकिन नलों में पानी नहीं आया। नल केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। जलस्तर कम होने से हैंडपंप भी सूख गए हैं।
विज्ञापन

वहीं नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ रही है। गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। इससे काफी परेशानी होती है। बिजली का ट्रांसफाॅर्मर भी खुला पड़ा है। लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

नलों में पानी नहीं आया। जलस्तर कम होने के कारण हैंडपंप भी काम नहीं करते। एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। - राजा भैया, स्थानीय निवासी
---------
नालियां चोक हो गई हैं और गंदा पानी सड़कों पर बहता है। इससे कीचड़ हो जाता है। निकलने में परेशानी होती है। - मुकेश कुमार वर्मा, स्थानीय निवासी
---------
ट्रांसफाॅर्मर खुला पड़ा है। फेंसिंग नहीं होने से हादसा हो सकता हैं। बारिश के दिनों में यहां जलभराव हो जाता है। - जानकी देवी, स्थानीय निवासी
------------
सड़कों का हाल बदहाल है। गड्ढे और जलभराव रहने से आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। - ऊषा पाल, स्थानीय निवासी
---------
वार्ड में रोस्टर के हिसाब से सफाई होती है। इसको दिखवाकर सफाई व्यवस्था कराई जाएगी। सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। - मोहम्मद कमर, अपर नगर आयुक्त, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed