फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tap water reaches 7,740 households in Gursarai and Garautha.

Jhansi News: गुरसराय और गरौठा के 7,740 घरों में नल से पहुंचा जल

Sat, 25 Jul 2026 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tap water reaches 7,740 households in Gursarai and Garautha.
अमर उजाला ब्यूरो /संवाद
विज्ञापन

झांसी /गुरसराय। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को 83.24 करोड़ रुपये की लागत से बनी गुरसराय एवं गरौठा पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस जल परियोजना की मदद से इन दोनों कस्बों के कुल 7,740 घरों तक पीने का साफ पानी पहुंच सकेगा। लोकार्पण के बाद कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी शुरू हो गई।
लोकार्पण करते हुए नगर विकास मंत्री ने बुंदेलखंड के घर-घर तक पीने का पानी पहुंचाने को सरकार का संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के संकल्प का ही नतीजा है कि सूखे बुंदेलखंड के घरों तक नल से पानी पहुंच रहा है। यहां 83.24 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक जल शोधन एवं वितरण व्यवस्था विकसित की गई है। सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी तेजी लाई गई है। डिफेंस कॉरिडोर और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के सहारे निवेश के साथ रोजगार के रास्ते खुल रहे हैं। बुंदेलखंड से पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता है। इन परियोजनाओं के जरिये युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पेयजल योजना को साकार करने में क्षेत्रीय विधायक की सकारात्मक भूमिका रही। विधायक लखनऊ में निरंतर इस परियोजना को पूरा कराने के प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक जवाहर लाल राजपूत ने समय पर इस परियोजना के पूरी हो जाने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि गुरसराय और गरौठा के लोगों को बेहतर पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता रही है। शासन स्तर पर लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण योजना स्वीकृत पहले स्वीकृत हुई और अब धरातल पर उतर आई है। इसके पूरा होने से क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता मुकेश पाल ने जल परियोजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक राजीव सिंह पारीछा, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, रमा निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, गरौठा नगर पालिका अध्यक्ष अरुण मिश्रा, गुरसराय नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेश पालीवाल, प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी, ललित पटेल, पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर, रसकेंद्र गौतम, केशवेंद्र राजा, अमन गोस्वामी, प्रतीक जैन, आशीष खरे, केशव परिहार, अंकित, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed