{"_id":"6a63d7130f5a37fb9902d01c","slug":"tap-water-reaches-7740-households-in-gursarai-and-garautha-jhansi-news-c-11-1-jhs1039-841944-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गुरसराय और गरौठा के 7,740 घरों में नल से पहुंचा जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गुरसराय और गरौठा के 7,740 घरों में नल से पहुंचा जल
Sat, 25 Jul 2026 02:50 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
झांसी। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को 83.24 करोड़ रुपये की लागत से बनी गुरसराय एवं गरौठा पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस जल परियोजना की मदद से इन दोनों कस्बों के कुल 7,740 घरों तक पीने का साफ पानी पहुंच सकेगा। लोकार्पण के बाद कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी शुरू हो गई।
लोकार्पण करते हुए नगर विकास मंत्री ने बुंदेलखंड के घर-घर तक पीने का पानी पहुंचाने को सरकार का संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के संकल्प का ही नतीजा है कि सूखे बुंदेलखंड के घरों तक नल से पानी पहुंच रहा है। यहां 83.24 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक जल शोधन एवं वितरण व्यवस्था विकसित की गई है। सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी तेजी लाई गई है। डिफेंस कॉरिडोर और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के सहारे निवेश के साथ रोजगार के रास्ते खुल रहे हैं। बुंदेलखंड से पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता है। इन परियोजनाओं के जरिये युवाओं को रोजगार मिलेगा।
अधिशासी अभियंता मुकेश पाल ने जल परियोजना के बारे में जानकारी दी। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने समय पर इस परियोजना के पूरी हो जाने पर प्रसन्नता जताई। इस दौरान विधायक राजीव सिंह पारीछा, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, रमा निरंजन, अधिशासी अभियंता मुकेश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।