फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Several cylinders burst due to fire in a restaurant in Navabad police station area of Jhansi

झांसी में तंदूर की चिंगारी बनी खतरा: सिलेंडर के धमाके से दहला पूरा इलाका, दो किमी तक सुनाई दी आवाज

Fri, 02 May 2025 01:18 PM IST
विवेक राजौरिया अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: विवेक राजौरिया Updated Fri, 02 May 2025 01:18 PM IST
सार

झांसी में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी मच गई, जब नावाबाद थाना क्षेत्र में स्थित सीएमओ ऑफिस के पास एक अस्थायी रेस्टोरेंट में एक एक करके चार सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। आग की चिंगारी से उठी लपटों ने पलभर में कई दुकानों को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि घटना सुबह जल्दी हुई, जब दुकानें बंद थीं और वहां कोई ग्राहक या कर्मचारी मौजूद नहीं था।
 

विज्ञापन
Several cylinders burst due to fire in a restaurant in Navabad police station area of Jhansi
दमकल की टीम आग बुझाती हुई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

झांसी जनपद के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत करीब सात बजे सीएमओ ऑफिस के पास स्थित फुटपाथ के अस्थायी रेस्टोरेंट्स में अचानक तेज धमाके हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक दुकान में पहले तेज धमाका हुआ और तुरंत बाद आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास की दो अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


कुछ ही मिनटों में वहां रखे कमर्शियल गैस सिलेंडर एक के बाद एक चार बार फटे। जोरदार धमाकों की आवाजें सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई और दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


फायर ऑफिसर राज किशोर राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि एक रेस्टोरेंट मालिक ने रात में तंदूर की आग पूरी तरह बुझाई नहीं थी। सुबह जब सिलेंडर को चालू किया गया, तो अंदर जमी गैस के कारण विस्फोट हुआ और बाकी सिलिंडरों में भी आग लग गई। फायर की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ, जो कि राहत की बात है। साथ ही, दुकानों के बंद होने की वजह से अंदर कोई ग्राहक या स्टाफ मौजूद नहीं था, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि, दुकानों को काफी नुकसान हुआ है और कई अस्थायी ढांचे पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।


स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है और अस्थायी रेस्टोरेंट्स को लेकर नए सिरे से नियम लागू करने की बात कही है। नगर निगम और दमकल विभाग संयुक्त रूप से इलाके के सभी फूड स्टॉल्स और रेस्टोरेंट्स की जांच करेगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed