फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   taker demand increase in marriges

शादियों ने बढ़ाई पानी के टैंकरों की डिमांड

Thu, 22 Apr 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
taker demand increase in marriges
झांसी। सहालग शुरू होने से पानी के टैंकरों की मांग भी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि जहां पहले दो से तीन टैंकरों में काम चल जाता था, अब वहां पर आठ से दस टैंकर तक मांगे जा रहे हैं। सबसे अधिक मांग बड़ागांव गेट बाहर के क्षेत्र में हो रही है। शादियों के कारण यहां पर टैंकर प्रतिदिन चालीस चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर में गर्मियों में पेयजल संकट गहराने पर जलसंस्थान टैंकरों से पानी की आपूर्ति करता है। जलसंस्थान के पास चालीस टैंकर हैं। इसके अलावा जिन ठेकेदारों को पानी की आपूर्ति का ठेका दिया गया है, उनके भी टैंकर काम कर रहे हैं। हर टैंकर को अधिकतम दस चक्कर लगाने होते हैं, लेकिन इसके लिए क्षेत्र से डिमांड आना जरूरी है। अभी कई टैंकर तीन तो कोई चार चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार से सहालग शुरू हो गई है। इस कारण क्षेत्र में टैंकरों की मांग बढ़ गई है। खासकर बड़ागांव गेट बाहर का इलाका पानी के हिसाब से ड्राई है। यहां पर गर्मियों में पानी की सर्वाधिक किल्लत होती है। यही कारण है कि यहां पर गर्मियों में टैंकरों से जलापूर्ति होती है। अब तक यहां पर पांच टैंकर जलापूर्ति कर रह थे, लेकिन सहालग में मोहल्ले में कई शादियां होने के कारण लोगों ने पानी की आवश्यकता बढ़ा दी है। यही कारण है कि अब यहां पर पानी के टैंकर चालीस चक्कर लगा रहे हैं। यहां पर टैंकरों में पानी भरने के लिए पास में ट्यूबवेल लगा है। इसी ट्यूबवेल से टैंकरों में पानी भरा जा रहा है। यही वजह है कि जैसे ही मोहल्ले में कहीं से पानी की मांग होती है, यहां से टैंकर भरकर पहुंचा दिया जाता है। पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने बताया कि इस साल उनके क्षेत्र में पानी की कोई किल्लत नहीं है। ट्यूबवेल से टैंकरों में पानी भरकर तत्काल मौके पर भेज दिया जाता है। क्षेत्र में टैंकर चालीस चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपूर टेकरी में दस टैंकरों की डिमांड
झांसी। ओरछा गेट कपूर टेकरी में दस टैंकरों की मांग की जा रही है। कपूर टेकरी में सरस्वती कॉवेंट स्कूल के पास, मिसुरिया, चौधरी इस्लाम, शांति भवन मार्ग पर, गोपी चाय वालों की दुकान के पास सेठ की हवेली के पास और शंकर जी के मंदिर के पास टैंकरों की मांग है। अभी क्षेत्र में दो टैंकर चक्कर लगा रहे हैं। क्षेत्र में पिछले कई सालों से पानी की समस्या है। यहां पर पाइपलाइन पड़ी है, लेकिन उसमें पानी नहीं आ रहा है। मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के कारण रमजान के महीने में पानी की खपत बढ़ गई है। इसलिए यहां पर टैंकरों की डिमांड बढ़ गई है। मोहम्मद मुकीम कुरैशी ने बताया कि जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से टैंकरों को बढ़ाने की मांग की गई है।

पानी के टैंकर सभी जरूरतमंद क्षेत्रों में पहुंचाए जा रहे हैं। कहीं पर भी पानी की किल्लत नहीं है। पर्याप्त पानी पहुंच रहा है। जहां जरूरत अधिक होती है, वहां प्राथमिकता के आधार पर पानी का टैंकर पहुंचाया जा रहा है। - कुलदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed