फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Take the smart city school children Aidiye

स्कूली बच्चों से लें स्मार्ट सिटी को आइडिये

Thu, 19 Nov 2015 12:51 AM IST
झांसी न्यूज
झांसी न्यूज Updated Thu, 19 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए अधिक से अधिक आइडिया लेने के लिए सामान्य जनता का सहयोग लें। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों के आइडिया लिए जाएं। खासतौर पर स्कूली बच्चों को ट्वीटर, फेसबुक आदि के माध्यम से जोड़ें। ऐसा करने से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त होंगे। यह बात उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कही।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के एनआईसी में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने कहा कि स्मार्ट सिटी में कंसलटेंट का कार्य गुणवत्तापरक होना बेहद जरूरी है। उससे लगातार संपर्क में रहें। योजना का ड्राफ्ट तैयार कर जल्द मुख्यालय भेजा जाए। स्मार्ट सिटी के तहत आने वाले विभाग जल निगम, परिवहन, पुलिस, विद्युत विभाग आदि के साथ बैठक कर ली जाए।
विज्ञापन


इस दौरान प्रभारी मंडलायुक्त /जिलाधिकारी अनुराग यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए कमेटी तैयार हो गई है तथा उसकी बैठक भी कर ली गई है। एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्मार्ट सिटी के लिए नगर में अनेकों कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं हैं, जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। विभागों के बीच अच्छा आपसी समन्वय है। डीएम ने मुख्य सचिव को बताया कि सीवेज के लिए यहां अलग से कार्ययोजना तैयार करनी होगी। झांसी की भूमि पथरीली होने के कारण समस्या आ रही है।  वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान नगर आयुक्त अरुण प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed