फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   take corona vaccine today.

लॉकडाउन के बावजूद आज लगेगी कोरोना की वैक्सीन

Sat, 24 Apr 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
take corona vaccine today.
झांसी। साप्ताहिक लॉकडाउन के बावजूद निर्धारित केंद्रों पर शनिवार को टीकाकरण किया जाएगा। जबकि, रविवार को टीकाकरण नहीं होगा। 45 साल के ऊपर सभी पात्र लोग निकटतम केंद्र पर आधार कार्ड या अन्य कोई आईडी प्रूफ के साथ वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन घोषित किया है। मगर, लॉकडाउन के बावजूद निर्धारित केंद्रों पर शनिवार को टीकाकरण किया जाएगा। 45 साल से ऊपर वाले सभी पात्र व्यक्ति आधार कार्ड लेकर निकटतम टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। आधार कार्ड लेकर के लोग घर से निकलें। उन्हें टीकाकरण केंद्र जाने से नहीं रोका जाएगा। 45 साल से ऊपर सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड-19 की दूसरी लहर बहुत ही खतरनाक है। इसकी वजह से कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसे हालात में पात्र लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण बहुत आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन

यहां होगा टीकाकरण
जिला महिला और पुरुष अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन लगाई जाएगी।
लक्षण हैं तो जांच कराएं
यदि किसी व्यक्ति को खांसी, बुखार, सर्दी या सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो कोरोना की जांच अवश्य कराएं। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed