फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Taj started after fog, still reaching Delhi late

Jhansi News: कोहरे के बाद चलाई ताज, फिर भी देरी से पहुंच रही दिल्ली

Sun, 10 Mar 2024 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Taj started after fog, still reaching Delhi late
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड के लोगों के लिए कम किराये में सुविधाजनक यात्रा देने वाली ताज एक्सप्रेस सर्दी का मौसम बीत जाने के बाद झांसी पहुंची तो इसकी चाल ही बिगड़ गई। ताज एक्सप्रेस वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से प्रतिदिन देरी से चल रही है और दिल्ली पहुंचने से पहले चार घंटे तक लेट हो रही है। रात 9.5 बजे निजामुद्दीन पहुंचने वाली ट्रेन आधी रात को पहुंच रही है।


बीती साल एक दिसंबर को रेलवे बोर्ड ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस के संचालन को 1 मार्च तक के लिए परिवर्तित कर इसे हजरत निजामुद्दीन से ग्वालियर तक सीमित कर दिया था। इसके बाद जब ट्रेन झांसी आई तो यात्रियों को बड़ी राहत भी मिली। लेकिन, पहले ही दिन ताज एक्सप्रेस झांसी 1.30 घंटे की देरी से पहुंची। जिसके बाद यह ट्रेन अब तक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। बीते तीन दिन में ताज एक्सप्रेस झांसी से दिल्ली पहुंचते हुए लगभग 4 घंटे लेट हुई है। इसके हजरत निजामुद्दीन पहुंचने का समय रात 9.5 बजे है लेकिन, यह ट्रेन रात 1 बजे निजामुद्दीन पहुंच रही है। इसके अलावा सचखंड एक्सप्रेस 9.30 घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस 5 घंटे, जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस 2.34 घंटे, मदुरै एक्सप्रेस 2.15 घंटे, चैन्नई राजधानी 1.15 घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस 1 घंटे, जीटी एक्सप्रेस 1 घंटे व मुंबई राजधानी 1 घंटे की देरी से झांसी पहुंची। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संरक्षा और विकास कार्यों के चलते विभिन्न मंडल में रेल ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते ट्रेन लेट हो रही हैं। काम पूरा होने के बाद स्थिति में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन

--
संवाद न्यूज एजेंसी
13 मार्च से चलेगी झांसी-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस
झांसी। होली पर घर आने-जाने वालों और बोर्ड परीक्षाओं के बाद छुट्टी बिताने जाने का मन बना रहे लोगों के लिए रेलवे ने झांसी से पुणे के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। झांसी से साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 13 मार्च और पुणे से 14 मार्च से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01922 का संचालन 13 मार्च से प्रत्येक बुधवार को 26 जून तक किया जाएगा। यह गाड़ी झांसी से दोपहर 12.50 बजे खुलेगी, जो बीना, भाेपाल, इटारसी, खंडवा, अहमदनगर के रास्ते बृहस्पतिवार को सुबह 11.35 बजे पुणे पहुंचेगी। वहीं, पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01921 का संचालन 14 मार्च से प्रत्येक बृहस्पतिवार को 27 जून तक चलेगी। यह गाड़ी पुणे से दोपहर 3.15 बजे खुलेगी और अहमदनगर, खंडवा, इटारसी, भोपाल व बीना के रास्ते शुक्रवार की सुबह 8.32 बजे झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed