{"_id":"61a70eca95eb885b7049e07a","slug":"taj-express-will-not-come-to-jhansi-from-today-will-be-back-from-gwalior-jhansi-news-jhs209928167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से झांसी नहीं आएगी ताज एक्सप्रेस, ग्वालियर से हो जाएगी वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से झांसी नहीं आएगी ताज एक्सप्रेस, ग्वालियर से हो जाएगी वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेल मंडल में अभी कोहरे की शुरूआत तो नहीं हुई है, लेकिन एक दिसंबर से कई ट्रेनें पूरी तरह व कुछ आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। इनमें झांसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक झांसी से ग्वालियर के बीच निरस्त रहेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से आने के बाद ग्वालियर से ही वापस चली जाएगी। इस ट्रेन के निरस्त होने से झांसी से दिल्ली की तरफ जाने वाले मुसाफिरों की दिक्कतें बढ़ना तय हैं।
इनमें 22197/ 22198 साप्ताहिक झांसी कोलकाता एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त रहेगी। यह ट्रेन झांसी से शुक्रवार और कोलकाता से रविवार को चलती है। इस ट्रेन के न चलने से पश्चिम बंगाल की तरफ जाने वाले मुसाफिरों की परेशानी बढ़ना तय है। इसी तरह 15067/ 15068 साप्ताहिक गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस एक दिसंबर से 25 फरवरी तक, सप्ताह में दो दिन चलने वाली 14309/14310 देहरादून उज्जैन एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 23 फरवरी तक निरस्त रहेगी। ग्वालियर से बरौनी के बीच प्रतिदिन चलने वाली ग्वालियर बरौनी मेल के दिनों में कमी की गई है। इनमें 11123 ग्वालियर बरौनी मेल 2,6,9,13,16,20,23,27 व 30 दिसंबर, 3,6,10,13,17,20,24,27 व 31 जनवरी तथा 3,7,10,14,17,21,24 व 28 फरवरी को नहीं चलेगी। यह तिथियां सोेमवार व बृहस्पतिवार के दिन पड़ेगी। इसी तरह 11124 बरौनी ग्वालियर मेल 3,7,10,14,17,21,24,28 व 31 दिसंबर, 4,7,11,14,18,21,25 व 28 जनवरी तथा 1,4,8,11,15,18,22, 25 फरवरी व एक मार्च को निरस्त रहेगी। यह तिथियां मंगलवार व शुक्रवार के दिन पड़ेंगी।