फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Taj Express will not come to Jhansi for three months

Jhansi News: तीन महीने झांसी नहीं आएगी ताज एक्सप्रेस

Sat, 25 Nov 2023 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Taj Express will not come to Jhansi for three months
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोहरे के चलते रेल प्रशासन द्वारा अगले तीन महीनों के लिए ताज एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया है। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी निरस्त की गईं हैं। शादियों के सीजन में गाड़ियां न चलने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ेगी।

झांसी से दिल्ली के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस यात्रियों की पसंदीदा गाड़ी है। लेकिन, अगले तीन महीनों तक यह गाड़ी झांसी नहीं आएगी। एक दिसंबर से 29 फरवरी तक यह गाड़ी दिल्ली से ग्वालियर के बीच ही चलेगी। रेल प्रशासन ने यह फैसला जाड़े के सीजन में पड़ने वाले कोहरे के मद्देनजर लिया है। इसके अलावा 22408 निजामुद्दीन-अंबिकापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी और 22407 अंबिकापुर-निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी तक नहीं चलेगी। जबकि, 22456 कालका-साईंनगर शिर्डी एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 29 फरवरी और गाड़ी संख्या 22455 साईंनगर शिर्डी-कालका एक्सप्रेस पांच दिसंबर से दो मार्च तक निरस्त रहेगी। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संरक्षा व परिचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed