फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   taj and ap sampark kranti train cancel

ताज और एपी संपर्क क्रांति निरस्त

Thu, 14 Dec 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Thu, 14 Dec 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
taj and ap sampark kranti train cancel
railway jhansi news - फोटो : demo
हरे और ठंड के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। बुधवार को ताज एक्सप्रेस और एपी संपर्क क्रांति निरस्त कर दी र्गइं और दस से अधिक ट्रेनें तीन घंटे से अधिक देरी से आईं।
विज्ञापन


अभी ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण वे अपने प्रारंभिक स्टेशन से समय पर नहीं चल पा रही हैं, इससे अभी हालात सामान्य होने में दो दिन का समय लग सकता है। इधर, बुधवार को निजामुद्दीन से झांसी के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। चूंकि, बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए दिल्ली जाने के लिए यह गाड़ी सबसे सुलभ मानी जाती है। मजबूरन यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए दूसरी सवारी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ा। इस कारण देरी से चल रही दिल्ली की तरफ जाने वाली पंजाब मेल, झेलम एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस आदि गाड़ियों के जनरल कोच में पैर रखने की जगह नहीं रही। विशाखापटनम से नई दिल्ली जाने वाली एपी संपर्क क्रांति भी निरस्त रही।
विज्ञापन


दिल्ली की ओर से आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, पठान कोट एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति, नई दिल्ली जबलपुर एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें दो से पांच घंटे लेट आई।  ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल रहा। वहीं, ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ कार्यालय में यात्रियों का जमघट लगा रहा। तीन घंटे से अधिक देरी से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को दूसरी गाड़ी में जाने के लिए परमिट किया गया। साथ ही आरक्षण निरस्त कराने वाले यात्रियों को पूरा किराया लौटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर प्रतीक्षालय ठसाठस
कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी ने स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ा दी है। यात्री प्रतीक्षालय ठसाठस हैं। ठंड में लोगों को रात खुले में बितानी पड़ रही है। आलम यह है कि शौचालय उपयोग के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। स्टेशन पर खाने-पीने तक की परेशानी हो रही है। मालूम हो कि, झांसी रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख स्टेशनों में शुमार है। यात्रियों को चारों दिशाओं की ओर यहां से ट्रेनें सुगमता से मिल जाती हैं। प्रतिदिन झांसी से बीना, भोपाल और इटारसी की ओर 67, ग्वालियर, आगरा व दिल्ली की ओर 67, कानपुर की तरफ 28 व इलाहाबाद की तरफ 12 गाड़ियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed