फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Syam sunder accused BJP gundagardi

प्रस्तावक और सदस्यों को पुलिस ने नहीं निकलने दिया घर से बाहर: श्यामसुंदर

Sun, 27 Jun 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Syam sunder accused BJP gundagardi
झांसी। समाजवादी पाटी के नेता और पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक को पुलिस ने उनके घर से बाहर नहीं निकलने दिया। अन्य सदस्यों के घर पर भी पुलिस का पहरा रहा और उन्हें धमकाया भी गया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के नामांकन न करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व एमएलसी ने कहा कि भाजपा को हार का खतरा था। इससे भाजपाई बौखलाए हुए थे। हार से बचने के लिए उन्होंने निर्विरोध निर्वाचन की रणनीति बनाई। इसके लिए सत्ता का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया। प्रत्याशी के प्रस्तावक व सपा के अन्य समर्थक जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस ने घर से बाहर नहीं निकलने दिया, जो किसी तरह से निकले भी तो उन्हें थानों में बैठा लिया गया। आगामी चुनाव में भाजपा की इस गुंडागर्दी का जवाब जनता देगी। जिलाध्यक्ष महेश गौतम ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भाजपा का एजेंट बनकर काम किया। लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की गई है। सरकार बदलने पर इसका हिसाब चुकता किया जाएगा।
विज्ञापन

पता नहीं था कि भाजपा इतने नीचे गिर जाएगी: आशा
झांसी। सपा प्रत्याशी आशा गौतम ने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि इस चुनाव में भाजपा इतने नीचे गिर जाएगी। वे नामांकन न कर पाएं, इसके लिए लगातार दबाव बनाया जाता रहा। पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रस्तावक व अन्य समर्थक सदस्यों को धमकाया गया। हर तरह से दबाव बनाया गया। पुलिस लगातार घेराबंदी में जुटी रही। प्रस्तावक को उन्हीं के घर में बंदी बना दिया गया था, जिससे वे नामांकन नहीं कर पाईं। हालांकि, जनता सब जानती है। भाजपा से इस गुंडागर्दी का हिसाब जनता ही लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed