फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Swayam sahayata group women take poshahar

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पोषाहार का जिम्मा

Wed, 04 Nov 2020 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Swayam sahayata group women take poshahar
झांसी। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के बीच वितरित होने वाले पोषाहार उपलब्ध कराने का जिम्मा अब स्वयं सहायता समूह संभालेंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर समूहों का चयन किया जा रहा है। यह दायित्व मिलने से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक दशा में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

बाल एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से विभिन्न आयुवर्ग के बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को पोषाहार दिया जाता है लेकिन, इनकी आपूर्ति में लगातार गड़बड़ियों की शिकायतें आ रही थीं। पंजीरी कंपनियों के एकाधिकार से वित्तीय गड़बड़ियां भी हो रही थीं। इनको देखते हुए सरकार ने कुछ दिनों पहले इस वित्तीय वर्ष के लिए टेंडर प्रक्रिया ही निरस्त कर दी। इसके स्थान पर सरकार ने यह काम स्वयं सहायता समूह को देने का फैसला किया। प्रत्येक जनपद में करोड़ों रुपये का पोषाहार हर वर्ष वितरित होता है। ऐसे में स्वयं सहायता समूह के जरिए यह काम कराने से इसका फायदा ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा।
विज्ञापन

इन दिनों ब्लॉक स्तर पर इनके चयन की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम छह समूह चयनित किए जाएंगे। समूह की महिलाएं ही पोषाहार तैयार करेंगी। जिसे गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के बीच वितरित किया जाएगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक झांसी में छह माह से तीन वर्ष के 53864 बच्चे, तीन वर्ष से छह वर्ष तक के 34093 बच्चे सहित 22161 गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरित किया जाता था। लॉकडॉउन के दौरान गांव वापस आने वाले 1700 बच्चे एवं महिलाओं को भी पोषाहार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोषाहार के लिए नई व्यवस्था बनाई जा रही है। ब्लॉक स्तर पर चयन की प्रक्रिया आरंभ की गई है। अगले माह से इनके माध्यम से ही पोषाहार उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। शैलेष कुमार सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed