फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Suspicious death of young man

Jhansi News: संदिग्धावस्था में युवक की मौत

Thu, 20 Apr 2023 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of young man
झांसी। फर्नीचर की दुकान पर पेंटिंग का काम करने वाले युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। वह दो दिन पहले घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद लौटा नहीं। पुलिस को वह बेसुध अवस्था में पड़ा मिला था। इस पर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर निवासी मुकेश रायकवार (34) एक फर्नीचर की दुकान पर लकड़ी पर पॉलिश करने का काम करता था। बड़े भाई ने बताया कि सोमवार को वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। इसी दरम्यान जानकारी हुई कि मंगलवार की सुबह चित्रा चौराहे के पास बेसुध अवस्था में एक युवक पड़ा मिला था, जिसे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। परिजन अस्पताल पहुंचे तो यहां पता चला उसकी मौत हो गई और शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ है। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

बता दें कि मुकेश की शादी चार साल पहले हुई थी। अभी उसकी कोई संतान नहीं है। तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed