{"_id":"6a4abd50d09e0d0328053344","slug":"suspicion-that-someone-close-is-behind-the-incident-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-829485-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वारदात के पीछे करीबी के होने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वारदात के पीछे करीबी के होने का अंदेशा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। क्राइम ब्रांच कार्यालय के सामने बने राम राजा दवा बाजार स्थित महेश मेडिकल एजेंसी में लूट के आरोपियों की तलाश में रविवार को भी पुलिस ने आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिस तरह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे वह माहिर नजर आ रहे हैं। हालांकि, घटना के पीछे दवा कारोबारी के करीबी के होने की भी आशंका जताई जा रही हैै। कारोबारी विजय बरसैया भी यह अंदेशा जाहिर कर चुके। पुलिस को भी उन्होंने इस बारे में बताया है। पुलिस इस दिशा में भी छानबीन करने में जुटी है। पूछताछ करने के लिए पुलिस ने कुछ जगहों पर दबिश दी। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी पुलिस कर रही है। वहीं, सर्विलांस टीम भी मोबाइल टॉवरों की मदद से उस समय सक्रिय मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है। पुलिस को पार्किंग एरिया से भी अहम सुराग हाथ आए हैं। पुलिस उसकी मदद से भी बदमाशों को तलाशने में जुटी है। शनिवार तड़के दो नकाबपोश बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए क्राइम ब्रांच के दफ्तर के सामने बने दवा बाजार के अंदर जा घुसे। यहां दो सुरक्षा गार्डों को पीटने के साथ ही उनको बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए गैस कटर से मदद से महेश मेडिकल एजेंसी का शटर काटकर गल्ले में रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की हैं। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।