फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Suspecting husband's love affair, wife's body found hanging

Jhansi News: पति के प्रेम संबंध की आशंका, पत्नी का फंदे पर लटका मिला शव

Fri, 13 Jun 2025 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Suspecting husband's love affair, wife's body found hanging

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत नंदनपुरा गली नंबर पांच में बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता सफीना का फंदे पर लटका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने पति पर प्रेम प्रसंग के चलते प्रताड़ित करने और फंदा लगाकर मारने का आरोप लगाया है।

मध्यप्रदेश के जिला निवाड़ी के खटकियाना मुहल्ला निवासी आशिक ने बताया कि उसकी बड़ी बहन सफीना (36) का निकाह 13 मार्च 2013 में नंदनपुरा निवासी आशिफ से हुआ था। शादी के समय पति प्राइवेट नौकरी करता था। आरोप लगाया कि आशिफ का क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। वह नशा भी करने लगा था। इससे घर में आर्थिक तंगी हो गई और विवाद होने लगा। बिजली बिल का भुगतान न होने से करीब 15 दिन पहले कनेक्शन कट गया।
विज्ञापन




आशिक ने बताया कि तंगी देख वह घर का खर्च चला रहा था। आरोप लगाया कि आशिफ ने फंदा लगाकर उसकी बहन को मार डाला है। वहीं, सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि पत्नी सफीना को पति के अवैध संबंध होने का शक था। इसकी वजह से आए दिन वाद-विवाद होता रहता था। बुधवार की रात को भी दोनों के बीच में विवाद हुआ। इसके चलते आशिफ छत पर सोने चला गया। पत्नी ने फंदाकर लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed