फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   surrender kar diye ration card

21 दिन में 43 अपात्रों ने खुद ही सरेंडर किए राशन कार्ड

Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
surrender kar diye ration card
झांसी। अपात्र राशन कार्ड धारकों से बाजार के दामों में वसूली की चेतावनी जारी करते ही महज 21 दिन के भीतर 43 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए हैं। इनमें से सरकारी कर्मचारियों व व्यापारियों की संख्या अधिक है। योगी सरकार का दूसरी बार शपथ ग्रहण होते ही सरकार द्वारा खाद्य एवं रसद आयुक्त के साथ बैठक कर खाद्यान्न योजना का लाभ ले रहे अपात्रों की जांच के निर्देश जारी किए थे। निर्देश जारी होते ही जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा पूर्ति निरीक्षकों और कोटेदारों के माध्यम से जांच कराई जा रही है। विभाग द्वारा अपात्रों को राशन कार्ड जमा करने की चेतावनी जारी की थी। जिसके तहत जिले के राशन कार्ड धारकों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच शुरू होते ही नगरीय क्षेत्र के 43 अपात्र राशन कार्ड धारकों ने अपने राशन कार्डों को सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थ राज यादव ने बताया कि अपात्र राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड जमा करने की चेतावनी जारी की गई थी। जिसके तहत अब तक 43 लोगों ने राशन कार्डों को सरेंडर किया है। जांच के बाद अपात्र पाए जाने पर बाजार के मूल्यों पर रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed