फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Supply disrupted due to failure of three starter panels in Masihaganj

Jhansi News: मसीहागंज में तीन स्टार्टर पैनल खराब होने से आपूर्ति बाधित

Sun, 29 Jun 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Supply disrupted due to failure of three starter panels in Masihaganj

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मसीहागंज में जल संस्थान के जोनल पंपिंग स्टेशन पर लगे तीन स्टार्टर बिजली गिरने से जलकर खराब हो गए। इस वजह से मसीहागंज समेत आसपास आपूर्ति नहीं हो सकी। शनिवार को जायजा लेने पहुंचे जल संस्थान महाप्रबंधक सिद्धार्थ कुमार ने इनकी जल्द मरम्मत कराकर आपूर्ति आरंभ करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार रात बिजली गिरने की वजह से वह स्टार्टर खराब हो गए थे। महाप्रबंधक ने यह कार्य जल्द कराकर आपूर्ति आरंभ कराने के निर्देश दिए। खंडेराव गेट जोनल पंपिंग स्टेशन की दीवार से पानी की सीपेज को भी उन्होंने तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा महाप्रबंधक ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में बैठक करते हुए वसूली अभियान की समीक्षा की। उन्होंने वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी बिल वितरकों एवं वसूलीकर्ताओं को जल्द बिल वितरित करने के साथ ही वसूली बढ़ाने को कहा गया। इस दौरान जल संस्थान के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed