फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Changes in 128 year old jail manual now prisoners will be met on Saturdays instead of Sundays

Jhansi: 128 साल पुराने जेल मैनुअल में बदलाव, अब कैदियों से रविवार की जगह शनिवार को होगी मुलाकात

Sat, 12 Nov 2022 05:30 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2022 05:30 AM IST
सार

अब शनिवार को बंदियों से मुलाकात की जा सकेगी, जबकि रविवार को मुलाकात बंद रहेगी। शासनादेश मिलते ही झांसी जेल प्रशासन की ओर से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
Jhansi Changes in 128 year old jail manual now prisoners will be met on Saturdays instead of Sundays
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में जेल में बंदियों की रविवार की मुलाकात बंद कर दी गई है। अब रविवार के बजाय मुलाकात शनिवार को की जा सकेगी। शासन ने 128 साल पुराने जेल मैनुअल में बदलाव कर दिया है। अब तक जेल मैनुअल 1894 में बंदियों से शनिवार को मुलाकात की व्यवस्था नहीं थी। अब शनिवार को बंदियों से मुलाकात की जा सकेगी, जबकि रविवार को मुलाकात बंद रहेगी। शासनादेश मिलते ही झांसी जेल प्रशासन की ओर से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि जेल में निरुद्ध बंदी सप्ताह में तीन बार ही मुलाकात कर सकता है। एक बार में अधिकतम तीन लोगों को मुलाकात की इजाजत दी जाती है। सुबह सात से नौ तथा नौ से ग्यारह बजे तक दो शिफ्टों में पर्ची बनाई जाती है। 11 बजे से मुलाकात शुरू हो जाती है। मुलाकात के लिए 25-30 मिनट का समय दिया जाता है।

विज्ञापन

 


अब सालभर मिलेगी चाय
झांसी जेल में निरुद्ध बंदियों को रोज सुबह चाय उपलब्ध कराई जाती है। जबकि, सर्दियों के दो महीनों में शाम को चाय दी जाती थी। लेकिन, अब इसमें भी बदलाव कर दिया गया है। सुबह के साथ-साथ बंदियों को शाम को भी सालभर चाय दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेल मैनुअल में हुए बदलाव के तहत रविवार की मुलाकात बंद कर दी गई है। अब नई व्यवस्था के तहत शनिवार को मुलाकात होगी। इसके अलावा अब बंदियों को साल भर शाम को भी चाय दी जाएगी। - आरबी पटेल, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed