फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sultanpur express and chhapra mail canceled

सुल्तानपुर एक्सप्रेस और छपरा मेल रहीं निरस्त

Tue, 14 Jan 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
sultanpur express and chhapra mail canceled
sultanpur express and chhapra mail canceled
झांसी। धूप खिलते ही ट्रेनों ने गति पकड़ना शुरू कर दिया। दो- तीन गाड़ियों को छोड़ दिया जाए तो लेटलतीफी पांच- छह घंटे की जगह एक से दो घंटे पर आ गई। वहीं, सोमवार को 12143 लोकमान्य तिलक सुल्तानपुर एक्सप्रेस और 11124 ग्वालियर बरौनी निरस्त रहीं।
विज्ञापन

रविवार की रात कोहरा गायब रहा और सोमवार को धूप भी जल्दी निकल आई। इससे ट्रेनों की गति पर ज्यादा व्यवधान नहीं पड़ सका। वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस और गतिमान एक्सप्रेस 10 से 15 मिनट ही लेट हो सकी। वैसे यह गाड़ियां भी कोहरे के कारण एक से दो घंटे तक की देरी से चल रही थीं। सोमवार को सबसे अधिक देरी से 12723 एपी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

साथ ही 12541 गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस तीन घंटे, 12433 राजधानी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 19168 साबरमती एक्सप्रेस ढाई घंटे, 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस पौने दो घंटे, 12715 सचखंड एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से आई। ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान रहे। जो ट्रेनें तीन घंटे से अधिक लेट थीं, उन ट्रेनों के आरक्षण निरस्त कराने वाले यात्रियों को पूरा किराया वापस किया गया। मंगलवार को ट्रेनों की लेटलतीफी में और सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed