फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sucide

परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर की खुदकुशी

Sat, 23 May 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
sucide
sucide
झांसी। थाना चिरगांव क्षेत्र के पहलापुरा मोहल्ले में एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। आत्महत्या करने वालों में पति, पत्नी व बेटा भी शामिल था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें फरवरी माह में बड़ी बेटी की मौत से दु खी होकर आत्महत्या करने की बात भी लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहलापुरा निवासी अरविंद पांडेय इलाके के एक पेट्रोल पंप बॉयोेडीजल पंप सेट लगाए थे। 20 फरवरी को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने से पहले अरविंद की बड़ी बेटी नेनसी पांडेय अचानक तबियत बिगड़ जाने से मौत हो गई थी। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया था। बेटी की मौत के बाद से ही अरविंद, उनकी पत्नी रेखा तनाव में रहने लगे। तीन महीने बीत जाने के बाद भी पूरा परिवार सदमे से नहीं उबर पा रहा था। इसी तनाव के चलते शुक्त्रस्वार तड़के अरविंद ने पत्नी रेखा व अपने 11 वर्षीय पुत्र नैतिक को जहर खिला दिया। इससे मौके पर दंपती की मौत हो गई। जबकि नैतिक की हालत बिगड़ने पर वह कमरे से बाहर निकलकर भागा। सामने वाले कमरे में सो रहे दादा को घटना की जानकारी दी। यह सुनकर अरविंद के पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिजन तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे। यहां इलाज से पहले ही अरविंद व उनकी पत्नी रेखा ने दम तोड़ दिया। जबकि, नैतिक की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। यहां भी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने नैतिक को भी मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीनों की मौत की खबर मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसपी राहुल मिठास व चिरगांव प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को पड़ताल के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि 20 फरवरी को उनकी बड़ी पुत्री की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उससे पूरा परिवार सदमे में है। जिसके चलते तीनों आत्महत्या जैसा कदम उठाने जा रहे हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed