फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Success comes by setting goals and making efforts: DM

लक्ष्य तय करके प्रयास करने से मिलती है सफलता : डीएम

Wed, 09 Oct 2024 04:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Success comes by setting goals and making efforts: DM
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया सीधा संवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ एवं ‘मिशन शक्ति’ विशेष अभियान फेज-5 के तहत कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह हुआ। डीएम अविनाश कुमार ने अध्यक्षता करते हुए महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया।

डीएम ने कहा यदि लक्ष्य निर्धारित करके सकारात्मक प्रयास करते हैं तो सफलता प्राप्त करते हैं। अनुशासन एवं निरंतर प्रयास अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कम से कम 10 महिलाओं का समूह बनाकर एनआरएलएम में पंजीकरण कराने को कहा ताकि बैंक के माध्यम से रोजगार ऋण उपलब्ध कराया जा सके। विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत पात्र महिला को सिलाई मशीन वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर, 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नं.-1098, वन स्टाॅप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस सेवा 108 व जनसुनवाई पोर्टल के बारे में बताया। इस दौरान डीपीओ सुरेंद्र कुमार पटेल, प्रधानाचार्य नीति चौहान, प्रवक्ता आशिमा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed