{"_id":"5dab75568ebc3e01696896af","slug":"subhashganj-me-chapa-8-lakh-ka-ghee-pakda-jhansi-news-jhs150731351","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषगंज में छापा, आठ लाख का घी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाषगंज में छापा, आठ लाख का घी पकड़ा
Sun, 20 Oct 2019 02:13 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने सुभाषगंज स्थित दुकान पर छापा मारकर घी के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इसके अलावा आठ लाख रुपये का लगभग 1700 किलो घी सीज कर दिया गया है। टीम ने नमकीन की दुकान से नमकीन के दो नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सुभाषगंज स्थित घी की दुकान पर छापा मारा। मौके पर पाए गए घी के दो नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिए। मौके पर अन्य ब्रांड के टीनों में आठ लाख रुपये मूल्य का लगभग 1700 किलो घी सीज कर दुकानदार की अभिरक्षा में सुरक्षित रखवा दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने एक नमकीन की दुकान पर छापा मारा। नमकीन के दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। अभिहित अधिकारी राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह परमार, विनोद यादव, विजय बहादुर, जितेंद्र सिंह, आजाद कुमार, कपिल गुप्ता एवं दीपक कुमार छापेमारी टीम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिजौली स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक गोदाम पर छापा मारा। बिजौली में मिस ब्रांडेड टोस्ट का नमूना लेकर लगभग 13 हजार रुपये का माल सीज कर दिया। वैध लाइसेंस न होने के कारण सीज किए गए गोदाम में लगभग तीन लाख का पफ भी रखा हुआ मिला। वहीं, बस स्टैंड पर बाहर से आने वाली बसों की भी जांच पड़ताल की गई।
विभाग को दें सूचना
दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने ’एक युद्ध मिलावट के विरुद्ध’ टैगलाइन के साथ मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है। इसमें मिलावटखोरों को चिह्नित कर या सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
अभिहित अधिकारी ने त्योहारों पर आमजन से मिलावट करने वालों के विषय में सूचना देने की अपील की है। मिलावट करने वालों की सही सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। मगर गलत या भ्रामक सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।