फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students women shakti dance

नृत्य व लघु नाटिका में नारी शक्ति को प्रस्तुत किया छात्राओं ने

Fri, 23 Oct 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Students women shakti dance
झांसी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने नारी शक्ति, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ पर मोहक नृत्य किया। लघु नाटिका का भी मंचन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि अन्याय को सहन नहीं करना चाहिए। बल्कि उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। नारी शक्ति का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह मार्शल आर्ट सीखे और खेलो इंडिया, जूडो कराटे, जंप, एनसीसी सहित विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा ले। हमेशा सजग और सतर्क रहे। महिलायें व बालिकायें पर्स में मिर्ची स्प्रे व अन्य बचाव सामग्री भी रखे। उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी छात्राओं, शिक्षिकाओं को सुरक्षा शपथ दिलायी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिए शारदीय नवरात्र से वासंतिक नवरात्र तक 180 दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि हमें मानवता के साथ रहना है और मिलकर कोरोना जैसी महामारी को हराना है। कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, लोक मान्य तिलक कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने नारी सम्मान पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शैलेश कुमार, महिला थाना प्रभारी पूनम शर्मा, बीएसए हरिवंश कुमार, डीआईओएस कोमल यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंद लाल सिंह, डा. नीति शास्त्री, मिलन गुप्ता, नीतू सिंह, मोहन लाल सुमन आदि मौजूद रहे। संचालन आसमां खान ने किया।
विज्ञापन

रोवर्स - रेंजर्स को दिलायी शपथ
झांसी। मिशन शक्ति के अंतर्गत बुंदेलखंड महाविद्यालय में रोवर्स - रेंजर्स को शपथ दिलायी गई। सभी को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य डा. बाबू लाल तिवारी, रोवर प्रभारी डा. एलसी साहू, रेंजर प्रभारी डा. वंदना कुशवाहा, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर गाइड पूनम संधू आदि मौजूद रही। वहीं, बुंदेलखंड महाविद्यालय में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और लैंगिक हिंसा की रोकथाम विषय पर कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा. रोबिन सिंह, डा. सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed