फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students will learn reporting of terrorist attack

आतंकी घटना की रिपोर्टिंग सीखेंगे छात्र

Sat, 08 Aug 2015 11:10 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अब आतंकवाद की रिपोर्टिंग के गुर सिखाए जाएंगे। देश की सुरक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पत्रकारिता की पढ़ाई कराने वाले शिक्षा संस्थानों को हाल ही में इस संबंध में निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

यूजीसी ने कहा है कि रिपोर्टिंग के दौरान कहीं कोई ऐसी सूचना और खबर प्रकाशित न कर दी जाए, जो आतंकवादियों की मददगार साबित हो सके। इसलिए पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान अब विद्यार्थियों को रिपोर्टिंग से देश की सुरक्षा को होने वाले नफा, नुकसान की भी बारीकियां समझाई जाएंगी। छात्रों को बताया जाएगा कि आतंकी वारदात की कवरेज के दौरान ब्रेकिंग न्यूज देते समय काफी सावधानी बरती जाए। कहीं कोई ऐसा सुराग न दे दिया जाए, जो देश की सुरक्षा के लिए घातक साबित हो सके। यूजीसी ने सभी शिक्षा संस्थान को इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से पढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि सन 2008 में मुंबई के होटल ताज पर हुए हमले के दौरान टीवी चैनलों द्वारा लाइव रिपोर्टिंग के वक्त आतंकियों से मोर्चा ले रहे सुरक्षा बलों के जवान की लोकेशन और संभावित प्लान को लेकर लगातार विजुअल दिखाए जा रहे थे। इसी की मदद में पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आकाओं द्वारा अजमल कसाब समेत दस आतंकवादियों को पल-पल की खबर दी जा रही थी और उन्हें अगले प्लान की रणनीति समझाई जा रही थी। बाद में खुफिया विभाग द्वारा की गई तहकीकात में यह बात उजागर हुई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी कर किसी भी आतंकी हमले की लाइव रिपोर्टिंग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed