{"_id":"6a4abe723b1743643002725f","slug":"students-will-acquire-technical-knowledge-at-modern-training-centers-jhansi-news-c-11-1-jhs1038-829010-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आधुनिक ट्रेनिंग सेंटरों में तकनीकी ज्ञान हासिल करेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आधुनिक ट्रेनिंग सेंटरों में तकनीकी ज्ञान हासिल करेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पॉलिटेक्निक कालेज के विद्यार्थी टाटा के आधुनिक ट्रेनिंग सेंटरों में तकनीकी ज्ञान हासिल कर सकेंगे। यहां महिला व पुरुष पॉलिटेक्निक कालेजों में दो ट्रेनिंग सेंटरों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें टाटा कंपनी के विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष करेंगे।
जिले में दो राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज एक महिला और दूसरा पुरुष है। दोनों कालेजों में ट्रेनिंग सेंटर निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण के लिए पॉलिटेक्निक कालेज के परिसर में भूमि चिन्हित कर कार्य भी शुरू हो चुका है। करीब सात करोड़ रुपये से आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन बनने के बाद उसमें आवश्यक मशीन स्थापित की जाएंगी। ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण टाटा टेक्नालॉजी द्वारा कराया जाना है। इसमें 75 फीसदी धनराशि टाटा टेक्नोलॉजी और 25 फीसदी धनराशि शासन मुहैया कराएगा।
0000
आधुनिक होंगे ट्रेनिंग सेंटर
संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा संदीप कुमार ने बताया कि ट्रेनिंग सेंटरों में स्मार्ट क्लास रूम, आधुनिक लैब, रोबोटिक वर्कशॉप, ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) टेक्नोलॉजी से जुड़ीं प्रयोगशालाएं होंगी। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ट्रेनिंग मॉड्यूल सिस्टम का निर्माण होगा। यह पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इससे इंजीनियरिंग के छात्र स्थानीय स्तर पर ही उच्चस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। टाटा टेक्नालॉजीज द्वारा तीन वर्ष के लिए ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी के प्रशिक्षक पॉलिटेक्निक के शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
0000
झांसी के दोनों राजकीय पॉलिटेक्निक कालेजों में टाटा की ओर से आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण चल रहा है। अगले साल यह दोनों सेंटर बनकर तैयार हो जाएंगे। - संदीप कुमार, संयुक्त निदेशक (प्राविधिक शिक्षा)