फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   students participate in art competition

विद्यार्थियों ने चित्रों में उकेरे स्वदेश के रंग

Sun, 22 Sep 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
students participate in art competition
विद्यार्थियों ने चित्रों में उकेरे स्वदेश के रंग
विज्ञापन

झांसी। अमर उजाला और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर के पंद्रह स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बारह सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ‘स्वदेशी’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कागजों पर विभिन्न आकृतियां उकेरीं। किसी ने गांधी का चरखा चलाते हुए चित्र बनाया, तो किसी ने तिरंगे को सलामी देते हुए सेना के जवानों की आकृति गढ़ी। सभी बेहद उत्साहित नजर आए।
प्रतियोगिता हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज, पं. कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, गुरुकुल इंटर कॉलेज, ज्ञान स्थली इंटर कॉलेज, द न्यू एरा पब्लिक स्कूल, ज्ञान स्थली बालिका इंटर कॉलेज, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज व शैंफोर्ड फ्यूचरस्टिक स्कूल में आयोजित की गई। आठवीं से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को चित्र बनाने के लिए एक घंटे का समय दिया गया। इस तय अवधि में कागजों को बच्चों ने एक से बढ़कर एक चित्रों से सजाया।
विज्ञापन

25 को चित्र प्रदर्शनी
प्रत्येक विद्यालय से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को चुना गया है। इनके चित्रों की 25 सितंबर को राजकीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी दोपहर बाहर बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगी। इस दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन करने आने वाले विद्यार्थियों को राजकीय संग्रहालय के भ्रमण का भी मौका मिलेगा। शिक्षकों के साथ आने वाले विद्यार्थियों को संग्रहालय में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed