फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students lodged objection, BU will release exam schedule tomorrow

Jhansi News: \c\Sविद्यार्थियों ने दर्ज कराई आपत्ति बीयू कल जारी करेगा परीक्षा कार्यक्रम

Fri, 05 Jan 2024 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Students lodged objection, BU will release exam schedule tomorrow
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में संचालित व्यावसायिक कोर्सों के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं मध्य जनवरी से शुरू हो सकती हैं। संभावित परीक्षा कार्यक्रम पर 12 छात्र-छात्राओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। ज्यादातर छात्रों ने एक दिन में दो परीक्षाएं होने पर आपत्ति जताई है। इनका निस्तारण कर बीयू छह जनवरी को नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर देगा।
बीयू कैंपस में सौ से अधिक व्यावसायिक कोर्स चलते हैं। इनमें से कई कोर्स महाविद्यालयों में भी संचालित होते हैं। इन कोर्सों के प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम, नवम सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं। बीयू के परीक्षा विभाग ने 14 जनवरी से परीक्षाएं शुरू करने को लेकर संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी करके छात्र-छात्राओं से आपत्ति मांगी थी।
विज्ञापन

इस पर 12 छात्र-छात्राओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। इनमें से अधिकतर छात्र-छात्राओं का कहना है कि एक ही दिन में उनकी सुबह और शाम दोनों पालियों में परीक्षा है। कुछ छात्रों का कहना है कि परीक्षा के साथ में उनकी प्रतियोगी अथवा प्रवेश परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि अधिकतर जिन छात्रों की एक ही दिन में दोनों पालियों में परीक्षा पड़ रही है। उनमें एक पाली में तो छात्र की मौजूदा कक्षा की परीक्षा है। जबकि, एक पाली में बैक पेपर। कहा कि आपत्तियों पर विचार करके छह जनवरी को अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। परीक्षाएं मध्य जनवरी से शुरू हो सकती हैं।
ु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed