{"_id":"2b5d612227d11ed1261b00f36bd72ff8","slug":"students-at-the-commotion-of-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी न आने पर छात्रों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी न आने पर छात्रों का हंगामा
ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में पानी न आने को लेकर छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। छात्रों ने अभियंत्रण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लचर कार्यप्रणाली का आरोप लगाया। बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को फौरी राहत देने के लिए एक पानी का टैंकर मंगवा दिया।
यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में पानी की समस्या होना कोई नई बात नहीं है। कई वर्षों से यह समस्या चली आ रही है। बीच में इसमें थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन बीते चार दिनों से पानी की समस्या फिर से उभर कर आ गई। बार-बार आश्वासनों का ऑक्सीजन मिलने से आजिज आ चुके समता, लार्ड बुद्धा और न्यू ब्वॉज हॉस्टल के छात्रों ने प्रशासनिक भवन में हंगामा किया।
छात्रों ने आरोप लगाया कि हाल ही में दस लाख से अधिक रुपये खर्च करके पाइप लाइन बदलवाई गई हैं, उसके बाद भी हॉस्टलों में पानी नहीं आ रहा है। अभियंत्रण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के अभियंता उनकी बातों की अनदेखी करते रहते हैं।
विज्ञापन
पानी न आने से छात्रों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि उन्हें पीने तक का पानी नसीब नहीं हो रहा है। छात्रों का हंगामा बढ़ता देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक पानी का टैंकर मंगवाकर अभियंत्रण विभाग को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। छात्रों के मुताबिक देर रात तक हॉस्टल में पानी नहीं आया था।