फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   student see exhibition in bu

प्रदर्शनी देखी, शंकाओं का भी हुआ समाधान

Sun, 20 Oct 2019 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
student see exhibition in bu
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसर?
प्रदर्शनी देखी, शंकाओं का भी हुआ समाधान
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के विद्यार्थियों के आवागमन से गुलजार रहा। छात्र-छात्राओं ने अंतरिक्ष प्रदर्शनी में रुचि दिखाते हुए इसरो के वैज्ञानिकों से सवाल-जवाब भी किए।
प्रदर्शनी को देखने के लिए शनिवार को झांसी के 21 विद्यालयों के लगभग 1500 से अधिक छात्र-छात्राएं राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम पहुंचे। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में दिखाए गए मॉडलों एवं चित्रों से संबंधित अपनी शंकाओं का समाधान भी किया। संयोजक डॉ. ऋषि कुमार सक्सेना ने बताया कि यह प्रदर्शनी रविवार को भी छात्र-छात्राओं और आमजन के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. देवेश निगम, प्रो. एसपी सिंह, प्रो. एमएम सिंह, प्रो. सुनील काबिया, प्रो. प्रतीक अग्रवाल, प्रो. एसके कटियार, इंजी. राहुल शुक्ला, डॉ. सुनील त्रिवेदी, डॉ. धीरेंद्र सिंह यादव, डॉ. राजीव बबेले, डॉ. संजय निबोरिया, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. जाकिर अली, इं. सादिक खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्विज में पीयूष अव्वल
इसरो की ओर से शनिवार को अभियांत्रिकी विभाग में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों से सामान्य ज्ञान से लेकर तकनीकी से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस विभाग के पीयूष मिश्रा प्रथम, बायोटेक के किश्ले चतुर्वेदी द्वितीय और मेकेनिकल इंजीनियरिंग के सूर्यांश जिंदल, कंप्यूटर साइंस के रिषभ कटियार व कौशांक वर्मा तृतीय और कंप्यूटर साइंस के गौरव भास्कर व मणि त्रिपाठी चतुर्थ रहे। विजेता प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन व इसरो के वैज्ञानिकों ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed