फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student raped by making video

Jhansi News: छात्रा का वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म

Mon, 06 Nov 2023 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Student raped by making video
- घर में किरायेदार था, युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
मऊरानीपुर। किरायेदार ने मकान मालिक की पुत्री का नहाते समय वीडियो बना लिया। उस वीडियो को दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि कमरे में बुलाकर उसके संग कई बार दुष्कर्म किया। उसकी हरकतों से परेशान आखिरकार पीड़िता ने यह बात परिजनों को बता दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।




पीड़िता स्नातक आखिरी वर्ष की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी सुदीप कुशवाहा उसी मकान में किराए का कमरा लेकर रहता था। पिता और मां बाहर गए थे। वह घर में अकेले थी। उस दिन नहाते समय सुदीप ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो क्लिप दिखा कर उसे ब्लैक मेल करने लगा। कई दफा उसने घर पर बुलाकर दुष्कर्म किया। उसकी रोजाना की हरकतों से आखिरकार युवती परेशान हो गई। पीड़िता का कहना है आरोपी युवक के परिवार के लोग पुलिस में हैं। इस वजह से वह उसे धमकाता भी था। परेशान होकर पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। मऊरानीपुर इंस्पेक्टर जेपी पाल के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed