फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   student make scince model

विज्ञान मॉडलों से दिखायी विद्यार्थियों ने मेधा

Sat, 16 Nov 2019 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
student make scince model
हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कालेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञा?
विज्ञान मॉडलों से दिखायी विद्यार्थियों ने मेधा
विज्ञापन

झांसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कालेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं भूगोल से जुडे़ मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें सौर मंडल, खेतों में पानी का छिड़काव करने वाला फाउंटेन, रॉकेट आदि मॉडलों को खासा पसंद किया गया।
प्रदर्शनी में सौ से अधिक मॉडल विद्यार्थियों ने पेश किए। हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कालेज के आकाश चौधरी, मोहम्मद अहसान ने सूर्य की धुरी पर चलने वाला सौर मंडल का मॉडल पेश किया। इसमें सभी ग्रह को सूर्य का चक्कर काटते प्रदर्शित किया गया। कस्तूरबा गांधी कालेज की छात्रा शिवानी राजपूत ने खेतों में पानी के छिड़काव के लिए फाउंटेन स्प्रिंकलर सेट दिखाया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कालेज की छात्रा खुशी सोनी ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए, पंडित कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज की छात्रा दिशा व मुस्कान ने स्मार्ट सिटी की ग्रीन सड़क मॉडल में दिखाया। मॉडलों का निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव, कालेज प्राचार्य उस्मान खान, डॉ.रामवीर सिंह, संध्या चतुर्वेदी, डॉ.तनवीर अहमद खान, सुमन अस्थाना, जयती गौतम, गीतांजलि गौतम, सुदर्शन शिवहरे आदि ने किया।
विज्ञापन

प्लास्टिक की बोतल को काटकर उसे गमले का रूप दिया और जूट कारपेट से उसका तापक्रम नियंत्रित किया गया इसमें पौधा रोप कर जल व प्रकृति क ो संरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैली अहिरवार, तेजस्वनी छात्रा
मार्क 3 डी 2 के रॉकेट का मॉडल बनाया है। जो सेटेलाइट को लांच करने के लिए है। इसमें बनाने में बहुत कम लागत 500 रुपये लगे।
कनक सिंह व गौरव सिंह छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed