फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student commits suicide by consuming poison in Mahoba

सबको रोता छोड़ गया सन्नी: मरने से पहले फेसबुक पर लगाई स्टोरी, 'आज अंतिम दिन'; इसके बाद मौत को लगाया लिया गले

Sun, 22 Jan 2023 06:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 22 Jan 2023 06:13 PM IST
सार

मृतक का नाम नरेंद्र यादव उर्फ सन्नी (22) है। वह महोबा के कवरई थाना क्षेत्र के सुराहा गांव का रहने वाला था। सुसाइड से पहले उसने फेसबुक पर स्टोरी लगाई। जिसमें लिखा था आज अंतिम दिन है। दोस्तों को भी ऐसे ही मैसेज किए।

विज्ञापन
Student commits suicide by consuming poison in Mahoba
नरेंद्र यादव उर्फ सन्नी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा में एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। वह लखनऊ में कोचिंग कर रहा था। तीन दिन पहले ही वह पेपर देने महोबा आया था। सुसाइड से पहले उसने फेसबुक पर स्टोरी लगाई। जिसमें लिखा था आज अंतिम दिन है। दोस्तों को भी ऐसे ही मैसेज किए। जहर खाने के बाद परिजन झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। लेकिन यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


छह महिने पहले गया था लखनऊ
मृतक का नाम नरेंद्र यादव उर्फ सन्नी (22) है। वह महोबा के कवरई थाना क्षेत्र के सुराहा गांव का रहने वाला था। पिता ओमकार यादव ने बताया कि बेटा सन्नी ने आईटीआई करके छह महिने पहले एमबीए की तैयारी के लिए लखनऊ चला गया था। उसके आईटीआई में एक पेपर में बेक लगी थी। इसका 20 जनवरी को पेपर था। बेटा सन्नी 19 को घर आ गया और 20 जनवरी को पेपर दिया। 22 जनवरी को उसे वापस जाना था।
विज्ञापन


अगल कमरे में लेटा था बेटा
पिता ने बताया कि 21 जनवरी को मैं छोटे बेटे विभु को हॉस्टल छोड़ने के लिए कानपुर जा रहा था। बड़ा बेटा सन्नी बस स्टैंड तक हम दोनों को छोड़ने आया। रात को एक कमरे में पत्नी अर्चना, दो बेटी आकांक्षा और अवंतिका लेती थी, जबकि दूसरे कमरे में बेटा सो रहा था। देर रात 12 बजे बेटे का उल्टी आ रही थी। आवाज सुनकर पत्नी कमरे में गई तो हालत खराब थी। परिजन अस्पताल ले गए तो बेटा ने बताया कि जहर खा लिया। वहां से झांसी रेफर कर दिया गया। आज सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed