फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stories of khaki's barbarity have resonated a lot in Jhansi too, in police stations till suicide

झांसी में भी खूब गूंजे हैं खाकी की बर्बरता के किस्से, सुसाइड तक हुए थानों में

Sat, 02 Oct 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Stories of khaki's barbarity have resonated a lot in Jhansi too, in police stations till suicide
झांसी। कानपुर के कारोबारी की गोरखपुर में पुलिस पिटाई से हुई मौत के बाद झांसी में भी खाकी वालों की बर्बरता के कई किस्से गूंजने लगे हैं। जरा सी बात पर आपा खोते वर्दी वालों पर यहां भी खूब आरोप लगे हैं। पुलिस पिटाई के बाद थानों में सुसाइड तक हुए हैं। मुठभेड़ तक पर सवाल खड़े हुए। कई पुलिस वालों पर बड़ी कार्रवाई हो चुकी हैं। तमाम लोग जांच के घेरे में हैं। बावजूद इसके पुलिस वाले हैं कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे।
विज्ञापन

- पुष्पेंद्र यादव का कथित एनकाउंटर
पांच अक्तूबर 2019 को झांसी के करगुवां निवासी पुष्पेंद्र यादव की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि तत्कालीन मोंठ थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान उसका ट्रक छोड़ने की एवज में पैसे मांग रहे थे। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पुष्पेंद्र की हत्या कर दी गई जबकि पुलिस का कहना था कि पुष्पेंद्र ने एसएचओ पर हमला करके उनकी कार लूट ली। उसके बाद हुए मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। पुष्पेंद्र की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। पुष्पेंद्र को पुलिस खनन माफिया बता रही थी। परिजन इस मामले को लेकर कोर्ट पहुंच गए। इस मामले में तत्कालीन एसएचओ समेत इंसपेक्टर सभाजीत मिश्रा, लोकेंद्र त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विजय पांडेय एवं जितेंद्र सिंह के खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन

पिटाई के बाद थाने में लगाई फांसी, पूरा थाना निलंबित
28 अगस्त 2021 को जोन के ललितपुर के पाली थाना में पटउवा गांव निवासी तेजराम (32) पुत्र फूल सिंह को पुलिस थाने में लेकर आई थी। रात भर उसे थाने में रखा गया। आरोप है थाने में ही उसकी जमकर पिटाई की गई। रात में तेजराम ने थाना परिसर के शौचालय में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर दी। इस मामले में एसएसआई हरीश सिंह, एसआई देवेंद्र सिंह, हेड मोहर्रिर मोहर सिंह, हेड कांस्टेबल संजय एवं कंप्यूटर आपरेटर विनोद कुमार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की पिटाई में चली गई युवक की जान
18 फरवरी 2020 ललितपुर कोतवाली में लापता किशोरी की बरामदगी के लिए मालथौन निवासी आरोपी युवक के रिश्तेदार देवेंद्र (35) को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। परिजनों का कहना है कि देवेंद्र गंभीर रूप से बीमार था। उसके बावजूद पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। देवेंद्र ने दवाई मांगी लेकिन, उसे दवाई भी नहीं दी गई। उसे फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी गई। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में दो सबइंस्पेक्टर निलंबित कर दिए गए।
- थाने के भीतर महिला की थप्पड़ों से की गई पिटाई
- प्रेमनगर थाने मेें मकान संबंधी विवाद में शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं के साथ पुलिस ने मारपीट करते हुए बदसलूकी की। थाने के भीतर महिलाओं को घसीटकर थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ। इस मामले में थाने के एसआई अनिल कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, सिपाही नवीन पाल एवं दो सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उपनिरीक्षक संदीप को संस्पेड कर दिया गया।

पुलिस चौकी के भीतर युवक ने लगाई फांसी
हालिया मामले में नवाबाद थाने की इलाइट चौकी पर पुलिस ने पूछताछ के लिए लाए युवक अजय सोनी को बर्बर तरीके से पीटा। आधी रात को अजय ने चौकी के भीतर शौचालय में फांसी लगा ली हालांकि अभी उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। इस मामले में नवाबाद थानाध्यक्ष विजय पांडेय समेत दो सिपाही निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed