{"_id":"58deab5a4f1c1b424763dc43","slug":"stop-tashirt-and-jeans-wear-in-bu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू में जींस, टीशर्ट पहनकर आने पर रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू में जींस, टीशर्ट पहनकर आने पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
जींस
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में स्टाफ और छात्र-छात्राओं के जींस, टीशर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है। शासन के निर्देश पर यह प्रतिबंध आज से लागू कर दिया जाएगा।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुछ संकायों में तो छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू है, परंतु कई संकाय ऐसे हैं, जिनमें यह व्यवस्था नहीं है। ऐसे में विश्वविद्यालय के तमाम छात्र-छात्राएं जींस, टी-शर्ट में नजर आते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कर्मचारी भी जींस, टी-शर्ट जैसे परिधान में दिखाई देते हैं। लेकिन, एक अप्रैल से नई व्यवस्था लागू की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर विश्वविद्यालय कैंपस में जींस, टी-शर्ट प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसका पालन छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों को भी करना होगा। इसके अलावा चप्पल-सैंडल पहनकर आना भी प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव वी एन सिंह ने शुक्रवार को निर्देश जारी कर दिए हैं।
पान मसाला भी प्रतिबंधित
विश्वविद्यालय परिसर में पान और पान मसाला खाने पर प्रतिबंध पहले से लागू था, लेकिन अब इसे सख्ती से लागू कर दिया गया है। इसका असर भी दिखाई देने लगा है। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माने की व्यवस्था की गई है।