फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   STF capture accused ganja taskar

गांजा तस्करों की तलाश में आगरा व हाथरस जाएंगी पुलिस की टीमें

Thu, 19 Nov 2020 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
STF capture accused ganja taskar
पुलिस - फोटो : ?????
झांसी। पिछले दिनों एसटीएफ व सीपरी बाजार व नवाबाद पुलिस ने छापा मारकर दो जगहों से कुल 22 क्विंटल गाजा बरामद किया था। दोनों मामलों ने पुलिस ने पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया था। आरोपी गांजा के खेप आगरा व हाथरस पहुंचाने वाले थे। अब पुलिस की दो टीमें अन्य गाजा तस्करों की तलाश में आगरा और हाथरस जाएंगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों एसटीएफ व नारकोटिक्स टीम ने सीपरी बाजार पुलिस के साथ ग्वालियर मार्ग पर ट्रक से 15 क्विंटल गांजा की खेप बरामद की थी। मौके से पुलिस ने जिला मथुरा के फरह थाना अंतर्गत रैपुरा गांव निवासी बासुदेव सिंह, रिंकू कुमार व जिला हाथरस के अहबरनपुर गांव निवासी बॉबी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन आरोपियों के पास से मिले मोबाइल की जांच के बाद गांजा तस्करों के तार आगरा से जुड़े थे।
विज्ञापन

इसी तरह एसटीएफ व नवाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान कानपुर हाईवे पर ट्रक से सात क्विंटल आठ किलो गांजा बरामद किया था। मौके से टीम ने एटा जिले के थाना अवागढ़ अंतर्गत नगला बसू गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह व अनिल प्रताप को पकड़ा था। पता चला था कि दोनों आंध्र प्रदेश से गांजा तस्करी कर हाथरस ले जा रहे थे। आरोपियों के आगरा व हाथरस गांजा पहुंचाने के मामले में पुलिस टीमों ने जांच की है। अब इस मामले में सीपरी व नवाबाद थाने की एक-एक टीम जांच करने आगरा और हाथरस जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजा तस्करों से कई जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं। पुलिस अलग-अलग बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस की दो टीमें आगरा व हाथरस भी जाएंगी। जल्द ही इन मामलों में पुलिस बड़ी कार्रवाई करेगी। विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed